छत्तीसगढ़ में रेल विकास को मिली नई गति: रेलवे मंत्री का पत्र केंद्रीय मंत्री को

छत्तीसगढ़ में रेल विकास को मिली नई गति: रेलवे मंत्री का पत्र केंद्रीय मंत्री को


भारतीय रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ में तीव्र गति से रेल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को पत्र लिखकर राज्य में चल रही 35,916 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं और आगामी अमृत स्टेशनों के उद्घाटन की जानकारी दी है। वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड 6,925 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है और राज्य के 32 स्टेशनों को विश्वस्तरीय “अमृत स्टेशन” के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को देशभर में 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *