अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्ती, बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्ती, बड़ी कार्रवाई


बिलासपुर, 20 मई 2025/ — कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभागीय अमले द्वारा खपरी, कोहरौदा, खम्हरिया पेंडरी और गतौरी क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई।

रेत का अवैध परिवहन: खपरी अंतर्गत शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना बिल्हा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।

बिना अनुमति मिट्टी उत्खनन: खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र में शासकीय तालाब से बिना स्वीकृति मिट्टी का उत्खनन करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन को मौके पर ही सील कर जब्त किया गया।

कोयले का अवैध भंडारण: गतौरी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए एक लोडर मशीन और दो ट्रेलरों को जब्त किया गया, जिनमें से एक ट्रेलर को थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। भंडारकर्ता को खनिज नियमों के उल्लंघन पर नोटिस भी जारी किया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *