फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


थाना तोरवा, बिलासपुर | प्रेस विज्ञप्ति | दिनांक 20.05.2025

थाना तोरवा पुलिस ने “माया सेल्स” नामक फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 22 लोगों से कुल 9 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी कामता मेहता (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी सत्यनारायण सांडे की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा एवं थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *