सरकंडा पुलिस की कार्रवाई: पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा कर रहे बदमाशों पर कसा शिकंजा

Uncategorized


बिलासपुर (छ.ग.), थाना सरकंडा:
अशांति फैलाने और सार्वजनिक स्थान पर विवाद करने वाले असामाजिक तत्वों पर सरकंडा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिनांक 15 मई 2025 की दरम्यानी रात को अशोक नगर चौक में कुछ युवक आपस में वाद-विवाद कर रहे थे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि 10 युवक मौके पर ही खड़े मिले। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर ये युवक पुलिस टीम से भी उलझ गए और पूर्व में हुई मारपीट की घटनाओं का हवाला देते हुए बहसबाजी पर उतर आए।

घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिन्होंने तत्काल वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. हिमांशु श्रीवास (22), निवासी एकता कॉलोनी अशोक नगर
  2. अमन लहरे (27), निवासी एकता कॉलोनी अशोक नगर
  3. सहारा यादव (28), निवासी एकता कॉलोनी अशोक नगर
  4. गौकरण उर्फ कोंदू साहू (21), निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर
  5. सुदामा साहू (20), निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर
  6. नंदराम श्रीवास (38), निवासी बंधवापारा सरकंडा
  7. अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु (20), निवासी मुरूम खदान अशोक नगर
  8. करण यादव उर्फ के.डी (19), निवासी ईमलीबाड़ा अशोक नगर
  9. खिंटू साहू उर्फ टंकू (20), निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर
  10. गणेश यादव उर्फ दादू (20), निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर

सरकंडा पुलिस का संदेश स्पष्ट है – थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *