अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!


प्रेस विज्ञप्ति
थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक: 242/2024
धारा: 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम

तखतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 14.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,900 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: दीपक कुमार बंजारे
  • पिता का नाम: रूपदास
  • उम्र: 26 वर्ष
  • निवासी: ग्राम छिरहापारा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

घटना का संक्षिप्त विवरण:
जिला बिलासपुर में नशा और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर विशेष अभियान “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 15.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोढे-छिरहापारा रोड स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम दीपक कुमार बंजारे बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन (15 लीटर क्षमता) में भरी 14.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा:
निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, उपनिरीक्षक दिला राम मनहर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, राजकुमार श्याम, सुनील सूर्यवंशी एवं रवि श्रीवास का।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *