बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 पाव देशी शराब जब्त

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 पाव देशी शराब जब्त


बिल्हा, बिलासपुर | दिनांक: 16 मई 2025

जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी शराब (मात्रा 10.800 लीटर) बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 4800 रुपये आँकी गई है। साथ ही, शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG22Y 0960) को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की वर्मा (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04, थाना माना, जिला रायपुर एवं राहुल वर्मा (21 वर्ष) निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर बताए गए हैं। दोनों आरोपी देशी शराब की बिक्री हेतु इसे दगौरी से बिल्हा की ओर ले जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा विशेष सिविल टीम गठित की गई थी।

दिनांक 15 मई 2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा दगौरी अंडरब्रिज पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा गया। उनके कब्जे से सीमेंट की बोरी में छुपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बिल्हा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शत्रुहन कौशिक (प्र.आर. 183) एवं आरक्षक संतोष मरकाम (1390) की अहम भूमिका रही।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *