बिलासपुर के ओम नगर जरहा भाटा में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी बड़ी परेशानी, विभाग से सिर्फ आश्वासन

बिलासपुर के ओम नगर जरहा भाटा में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी बड़ी परेशानी, विभाग से सिर्फ आश्वासन

नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान


बिलासपुर। ओम नगर जरहा भाटा स्थित डायमंड गली के निवासी इन दिनों लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से बुरी तरह परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बीते एक महीने से यह समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे न सिर्फ घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और मरीजों की स्थिति भी खराब हो रही है।

वार्ड के निवासियों ने बताया कि इस समस्या की कई बार शिकायत नेहरू नगर बिजली ऑफिस में की गई है। यहां तक कि सहायक यंत्री श्री डी.के. साहू से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भी इस समस्या को बताया गया, लेकिन विभाग की ओर से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि “हम रोज बिजली विभाग के भरोसे रहते हैं, लेकिन ना तो वोल्टेज सुधर रहा है और ना ही बिजली कटौती पर कोई नियंत्रण हो रहा है। अधिकारी सिर्फ कहते हैं कि जल्द समाधान होगा, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हो रहा।”

लोगों ने सहायक यंत्री से यह स्पष्ट सवाल किया कि आखिर कब तक उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी, लेकिन उन्हें कोई निश्चित जवाब नहीं दिया गया।

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से निवेदन किया है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *