बिलासपुर में अवैध खनन पर फिर बड़ी कार्रवाई, 150 ट्रिप रेत जब्त

बिलासपुर में अवैध खनन पर फिर बड़ी कार्रवाई, 150 ट्रिप रेत जब्त


बिलासपुर, 15 मई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन व रेत भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को खनिज अमले ने गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर कछार समेत विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

करही कछार क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन जब्त कर सील की गई। वहीं, सोढाखुर्द क्षेत्र में बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के भंडारित लगभग 150 ट्रिप हाइवा रेत बरामद की गई, जिसे हरी ओम शर्मा (निवासी बिलासपुर) से जब्त किया गया।

ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि ने जब्त रेत की सुपुर्दगी लेने और मौका पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया, जिसके चलते रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज (निवासी सोढाखुर्द) को सुपुर्द किया गया।

इसके अलावा, ग्राम कछार क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए गए एक हाइवा वाहन को भी जब्त कर थाना कोनी में सुरक्षा हेतु खड़ा किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *