शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर सकरी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर सकरी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा


ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला बिलासपुर

बिलासपुर जिले के थाना सकरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी का झांसा देकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने दिनांक 13 मई 2025 को थाना सकरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी (उम्र 38 वर्ष), निवासी बिजली ऑफिस के सामने, सकरी, उससे जान-पहचान के चलते शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस संबंध से पीड़िता गर्भवती हुई और एक पुत्र को जन्म दिया, जिसकी दुर्भाग्यवश 12 दिन बाद बीमारी से मृत्यु हो गई।

इसके बाद भी आरोपी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और जब महिला ने विवाह की बात दोहराई, तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 279/2025, धारा 64(2)(M), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि आरोपी फ़रार होने की कोशिश में है, टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

विशेष योगदान: निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेंद्र तिवारी, म.प्र.आर मालती तिवारी, आर सुमंत कश्यप, एवं अमित पोर्ते का सराहनीय योगदान इस सफल कार्रवाई में रहा।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *