चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता


थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 703/2025, धारा – 303(2), 3(5) बीएनएस


25000 रुपये मूल्य के चोरी गए बर्तन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरविंद नगर में हुई बर्तन चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25,000 रुपये मूल्य के चोरी गए बर्तन और गैस सिलिंडर बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आलोक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 मार्च 2025 की रात उसके घर से कथा कार्यक्रम के दौरान खाना बनाने हेतु उपयोग किए गए 6 गंज, 6 ढक्कन, एक एल्युमिनियम परात और 3 गैस सिलिंडर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

तथ्यों की जांच के दौरान दिनांक 12 मई को सूचना मिली कि बंगालीपारा क्षेत्र में ओमप्रकाश गोरकुन्डे नामक युवक चोरी की गई गैस सिलिंडर बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई। आरोपी ओमप्रकाश गोरकुन्डे (उम्र 20 वर्ष, निवासी बंगालीपारा, गली नं. 3, सरकंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने फरार साथी अनिकेत तिवारी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया समस्त मषरूका बरामद किया गया। आरोपी ओमप्रकाश गोरकुन्डे को 13 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं उसका साथी अनिकेत तिवारी फिलहाल फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *