मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह मेंमंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह मेंमंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा


बिलासपुर, 11 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोहारपार में आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ कर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि बोहारपार में अत्यंत भव्य और सुंदर कर्मा माता मंदिर का निर्माण किया गया है, जो सनातन परंपरा और संस्कृति को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं बल्कि सनातनी संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर श्री साव ने मंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। उनके साथ कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री संपत अग्रवाल तथा श्री संदीप साहू भी उपस्थित थे।

विधायक श्री संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने कहा कि आज के समय में घर-घर में संस्कारों की आवश्यकता है और कर्मा माता मंदिर इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए समाज को बधाई दी।

कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री मालकराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष श्री धरम दास साहू सहित साहू समाज के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *