पुलिस की कार्रवाई : संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन महिलाएं हिरासत में, देह व्यापार में संलिप्तता की जांच

पुलिस की कार्रवाई : संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन महिलाएं हिरासत में, देह व्यापार में संलिप्तता की जांच


बिलासपुर, 12 मई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज डीएसपी श्रीमती अनिता प्रभा मिंज, निरीक्षक भारती मरकाम एवं उनकी टीम द्वारा कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, एवं नेहरू चौक क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अभियान में प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं आरक्षक राकेश आनंद शामिल रहे।

इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में पाई गईं:

  1. भावना सूर्यवंशी, पति ओम प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा
  2. मंजू तिवारी, पति राम तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना के सामने, गौरेला, जिला जीपीएम
  3. पिंकी उर्फ हरीताली, पति राजेश धृतलहरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

पूछताछ के दौरान उक्त महिलाएं पुलिस टीम से हुज्जतबाजी करने लगीं, जिसके पश्चात उन्हें महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में इनके देह व्यापार में संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का यह अभियान समाज में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *