कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी


बिलासपुर, 07 अप्रैल 2025 – कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय कार्यालय का छमाही निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खजाना, पेंशन और देयक शाखाओं के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन कर संबंधित पंजियों पर हस्ताक्षर किए।

कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह राज ने जानकारी दी कि कोषालय संहिता के अनुसार कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार निरीक्षण करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह राज, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे और तरला नुरूटी, सहायक प्रोग्रामर चन्द्राहास कटियार, खजांची ज्ञानु भारद्वाज, हितेश धुव, सागर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *