साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुनी आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण


बिलासपुर, 07 अप्रैल 2025 – जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर-दराज अंचलों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से जुड़ी मांगें और शिकायतें सामने आईं, जिनमें से कई मामलों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्र जुहली में सुविधाओं की कमी का मामला
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जुहली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्रीवाल, पेयजल और सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन को स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

भक्त कर्मा नगर में सड़क मरम्मत की मांग
वार्ड क्रमांक 58, भक्त कर्मा नगर खमतराई के निवासियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इस मामले को नगर निगम आयुक्त को सौंपा।

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
तखतपुर विकासखंड के ग्राम दैजा निवासी श्री मनोज कुमार दुबे ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए बताया कि कब्जे के कारण खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। कलेक्टर ने इस मामले को एसडीएम तखतपुर को सौंपा।

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण, पीएम आवास और मुआवजा संबंधित शिकायतें
ग्राम पंचायत पाली, मस्तूरी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की जानकारी दी। वहीं, जरहाभाठा की श्रीमती झरना गिडवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाए जाने की मांग की। ग्राम पेंडरवा के श्री प्रदीप कुमार ने नहर निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि की मांग की। यह मामला जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को सौंपा गया।

जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित एवं संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *