स्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

स्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

बिलासपुर, 12 मार्च 2025 – विकासखंड तखतपुर के ग्राम भरनी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दीदियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की 11 दीदियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कचरा पृथक्करण और प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत व जनपद पंचायत तखतपुर के अधिकारी, सरपंच, और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। दीदियों ने अपने ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *