कलेक्टर ने सरकण्डा खेल परिसर का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने सरकण्डा खेल परिसर का निरीक्षण किया

बिलासपुर, 12 मार्च 2025 – कलेक्टर अवनीश शरण ने सरकण्डा खेल परिसर में निर्माणाधीन चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति देखकर तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे स्वीमिंग पूल के शेड निर्माण को अप्रैल तक पूरा करने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने वेटिंग रूम व इंडोर हॉल मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की। धीमी प्रगति पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे इन कार्यों के लिए 99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *