बालोद और दल्लीराजहरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

बालोद और दल्लीराजहरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

बालोद, 8 मार्च 2025 – उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बालोद और दल्लीराजहरा की नई सरकार नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी। दोनों नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।

दल्लीराजहरा में श्री तोरण लाल साहू और बालोद में श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। श्री साव ने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सांसद श्री भोजराज नाग, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, श्री विरेन्द्र साहू, डॉ. दयाराम साहू, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *