महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान

महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान

बिलासपुर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “नारी न्याय” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने कहा कि नारी शक्ति समाज के निर्माण और प्रगति की आधारशिला है। महिलाओं की भूमिका बेटी, मां और पत्नी के रूप में अटूट होती है, और वे परिवार व समाज को मजबूती से जोड़ने का कार्य करती हैं।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिता शुक्ला, सतकली बावरी, गायत्री कश्यप, किरण तिवारी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *