पुराना हाईकोर्ट से व्यापार विहार जाते समय रास्ते में गिर गया था रुपयों से भरा बैग, सिटी कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित लौटाई नकदी
बिलासपुर। शहर में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय मामला सामने आया है। पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र से व्यापार विहार जाते समय एक व्यापारी का तीन लाख रुपये नकद से भरा बैग रास्ते में गिर गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग का पता लगाया और पूरी रकम सुरक्षित व्यापारी को वापस करा दी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुराना हाईकोर्ट के पीछे निवासी नरेंद्र छुगानी व्यापार विहार एवं तिफरा मंडी में दीपक आलू भंडार के नाम से दुकान संचालित करते हैं। 23 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे वे अपनी एक्टिवा से घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान टिकरापारा स्थित मामा-भांजा तालाब के पास उनकी एक्टिवा में रखा रुपयों से भरा बैग सड़क पर गिर गया। बैग में लगभग तीन लाख रुपये नकद रखे हुए थे।
कुछ समय बाद बैग गायब होने की जानकारी मिलने पर व्यापारी ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आईटीएमएस बिल्डिंग सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान फुटेज में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिरे बैग को उठाकर एक ऑटो चालक को देते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से जानकारी जुटाई और ऑटो चालक की पहचान कर उसे थाने बुलाया।
पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया कि उसे रास्ते में बैग गिरा हुआ मिला था। पुलिस ने बैग को अपने पास रखने और थाने में जमा कराने के बाद संबंधित व्यापारी को बुलाया तथा बैग सही-सलामत वापस कर दिया।
इस तरह सिटी कोतवाली पुलिस की सक्रियता, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित कार्रवाई से व्यापारी की तीन लाख रुपये की नकद राशि सुरक्षित वापस मिल गई। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि तकनीक और तत्परता के बेहतर तालमेल से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

