3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों के चेहरे पर मुस्कान, टेमप्रसाद जांगड़े ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

img 20261118 wa0061

धान का उचित मूल्य मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत, आगामी खेती की तैयारी में भी मिलेगी मदद

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने के निर्णय से किसानों में खुशी का माहौल है। धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है। वहीं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि मिलने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जिले के ग्राम जमकोर निवासी किसान टेमप्रसाद जांगड़े ने धान का उचित मूल्य मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। खेती-किसानी में बीज, खाद, कृषि कार्य और अन्य आवश्यकताओं पर काफी खर्च होता है। ऐसे में धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक चिंताएं कम हो रही हैं।

किसान टेमप्रसाद जांगड़े ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि मिलने से खेती के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे आगामी फसल की तैयारी करना भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और किसानों में भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उनके परिवार और खेती-किसानी दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

फोटो कैप्शन: मुंगेली जिले के ग्राम जमकोर निवासी किसान टेमप्रसाद जांगड़े ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *