विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता नया बजट: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता नया बजट: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर, 3 मार्च 2025 – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत ₹1.65 लाख करोड़ के समावेशी बजट में गति (GATI) – गुड गवर्नेंस, एक्सलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर जोर दिया गया है।

मुख्य प्रावधान:

  • कृषक उन्नति योजना: ₹10,000 करोड़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): ₹8,500 करोड़
  • महतारी वंदन योजना: ₹5,500 करोड़
  • लोक निर्माण विभाग: ₹9,500 करोड़
  • जल जीवन मिशन: ₹4,500 करोड़
  • मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना: ₹500 करोड़
  • आईटीआई अपग्रेड: ₹50 करोड़
  • बस्तर फाइटर भर्ती: 3,200 पद
  • तीर्थ यात्रा योजना पुनः शुरू: ₹15 करोड़

श्री साव ने कहा कि यह बजट अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *