संभागायुक्त ने पीएसएसयू मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला

संभागायुक्त ने पीएसएसयू मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला

बिलासपुर, 3 मार्च 2025 – संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कुलपति प्रो. वंशगोपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में श्री कावरे ने कहा कि विश्वविद्यालय के कामकाज को ई-ऑफिस प्रणाली में लाने के लिए 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की तकनीकी उन्नति और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान कुलपति प्रो. सिंह को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *