नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

whatsapp image 2026 11 15 at 5.04.19 am

नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की और लगातार पतासाजी करते हुए 13 नवंबर 2026 को ओरछा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को प्रार्थिया ने थाना ओरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 नवंबर 2026 को ग्राम चालचेर (अतापारा) निवासी 30 वर्षीय मुराराम गोटा, पिता स्वर्गीय पण्डुक गोटा, ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।

whatsapp image 2026 11 14 at 9.22.46 pm

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस द्वारा गुड़ाड़ी, एडजुम, ब्रेबेड़ा एवं चालचेर सहित ओरछा क्षेत्र में लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ओरछा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

whatsapp image 2026 11 14 at 9.22.46 pm (1)

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में की गई। एसडीओपी छोटेडोंगर श्री मनोज मांडवी तथा थाना प्रभारी ओरछा श्री लक्ष्मण कुमेटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *