नक्सल मुक्ति के बाद भी नारायणपुर में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी, जंगल से भारी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद

whatsapp image 2026 11 15 at 5.04.20 am

ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में DRG की कार्रवाई, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर सहित कई उपकरण मिले

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर पुलिस का फोकस

नारायणपुर। नक्सल मुक्ति के बाद भी नारायणपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 13 नवंबर 2026 को संचालित सर्च अभियान के दौरान की गई। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र से ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन सहित विभिन्न प्रकार के तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहा सर्च अभियान

नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

नक्सल मुक्ति के बाद भी जंगल और अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जंगल से ड्रिल मशीन से लेकर वेल्डिंग और ग्राइंडिंग उपकरण तक बरामद

ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री मिली। बरामद सामग्री में शामिल हैं—

  1. ड्रिल मशीन – 02 नग
  2. वेल्डिंग मशीन – 02 नग
  3. ड्रिल मशीन में लगाने वाला मोटर
  4. आर. बॉक्स वायर
  5. स्प्रिंग वायर
  6. कटर मशीन – 01 नग
  7. ब्लोअर – 03 नग
  8. बेंच ग्राइंडर – 01 नग
  9. बाइंडर (लोहा पकड़ने के लिए)
  10. टेबल ड्रिल मशीन – 01 नग
  11. टेबल ग्राइंडर – 02 नग
  12. वेल्डिंग होल्डर – 02 नग
  13. समानांतर कीट – 01 नग
  14. रॉकेट सेट – 01 नग
  15. वायरिंग बोर्ड – 13 नग
  16. ग्राइंडिंग उपकरण – 01 नग
  17. कप सीटर (मोटर में लगाने वाला) – 02 नग
  18. ड्रिल बिट
  19. टेप रिंच
  20. स्पैनर
  21. वी-बेल्ट
  22. बेंच वाइस

नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा पर विशेष जोर

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्ति के बाद भी जिले के संवेदनशील एवं अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का अनुकूल वातावरण बनाए रखना है।

जंगल क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

नारायणपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *