154 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारी पूरी, करीब 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन; किसान विजय कुमार धुरी की 12.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी

बिलासपुर, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी महाअभियान का आज बिलासपुर जिले में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आगाज हुआ। जिले के सभी 154 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां पूरी होने के बाद पहले दिन किसानों ने अपनी उपज बेचना शुरू कर दिया। खरीदी के शुभारंभ अवसर पर उपार्जन केंद्रों में किसानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कहीं किसानों को माला पहनाकर और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया, तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
धान खरीदी के पहले दिन बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदी स्थित धान उपार्जन केंद्र में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल स्वयं पहुंचे और खरीदी प्रक्रिया का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में किसान विजय कुमार धुरी के धान की तौल कराई। पहले दिन किसान धुरी से 12.40 क्विंटल मोटा महामाया किस्म के धान की खरीदी की गई।
कलेक्टर ने मौके पर देखी खरीदी व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरदी उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तौल प्रक्रिया, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान की तौल से लेकर भंडारण तक प्रत्येक व्यवस्था सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रखी जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

केंद्र में पहले दिन धान विक्रय के लिए दो किसानों के टोकन जारी किए गए थे। कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी करने और शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता राशि
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए शासन की आदान सहायता राशि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
अर्थात यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के आधार पर आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए किसान विजय कुमार धुरी
धान खरीदी के पहले दिन अपनी उपज बेचने पहुंचे किसान विजय कुमार धुरी ने उपार्जन केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध इंतजामों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। पहले ही दिन बिना किसी परेशानी के अपनी उपज की खरीदी होने से किसान संतुष्ट नजर आए।
हरदी केंद्र में 1,139 किसानों का पंजीयन, भंडारण पर विशेष जोर
हरदी धान उपार्जन केंद्र में कुल 1,139 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस केंद्र के अंतर्गत हरदी, बसिया और कोरमी गांवों के किसान अपनी उपज का विक्रय करते हैं। कलेक्टर ने धान की आवक को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्टैकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान के सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ तौल की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए, जिससे खरीदी कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिले के 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए बिलासपुर जिले में लगभग 1 लाख 36 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। जिले के सभी 154 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को खरीदी कार्य पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अब खरीदी महाअभियान के शुरू होने के साथ ही प्रशासन के सामने सभी केंद्रों में सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

