बिलासपुर यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील, निर्धारित समय में जमा करें चालान, अन्यथा न्यायिक प्रक्रिया का करना पड़ सकता है सामना
बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस लगातार प्रयासरत है। वाहन चालकों को यातायात नियमों, सुरक्षा मानकों और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके।
ITMS के माध्यम से रखी जा रही निगरानी
यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से वाहन चालकों की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों को ऑनलाइन ई-चालान भेजे जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन प्राप्त चालान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि भविष्य में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने की स्थिति निर्मित न हो।
इस तरह ऑनलाइन जमा करें ई-चालान
यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया भी साझा की है। वाहन चालक निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना ई-चालान जमा कर सकते हैं—
- NextGen eChallan पोर्टल पर जाएं।
- Pay Challan विकल्प का चयन करें।
- चालान नंबर अथवा वाहन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें।
- Get Details पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित वाहन का चालान विवरण दिखाई देगा।
- चालान के सामने दिए गए विकल्प का चयन करें।
- Pay Now पर क्लिक करें।
- उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- भुगतान के बाद रसीद जनरेट होने तक कुछ समय प्रतीक्षा करें।
- भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
असुविधा होने पर हेल्प डेस्क से लें सहायता
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन ई-चालान जमा करने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वाहन चालक यातायात मुख्यालय अथवा ITMS हेल्प डेस्क पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया में सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील
बिलासपुर यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय अनुशासन एवं नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और सड़क पर दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

