छठ महापर्व पर आस्था का उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ दीपदान; फायर शो, पंथी नृत्य और आकर्षक रंगोलियों ने मोहा मन

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। अरपा नदी के तट पर गंगाजी की तर्ज पर भव्य अरपा महाआरती का आयोजन किया गया। ब्रह्म बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 5100 दीपों के दीपदान से अरपा तट जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाआरती में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद सोनी, कांग्रेस नेता विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला एवं प्रमोद नायक सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
5100 दीपों से रोशन हुआ अरपा तट

कार्तिक मास में दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा और अरपा मैया के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समिति की ओर से 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर नदी में प्रवाहित किए गए। दीपों की जगमगाती रोशनी से छठ घाट का दृश्य अत्यंत मनमोहक हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ अरपा मैया की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
फायर शो और पंथी नृत्य ने बांधा समां
अरपा महाआरती के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आकर्षक आयोजन किया गया। भव्य आतिशी फायर शो, पंथी नृत्य और विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। अलग-अलग टोलियों में पहुंचे श्रद्धालु दीपदान करते नजर आए। एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। फायर शो का नजारा देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे।
छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, जारी किया ट्रैफिक प्लान
छठ महापर्व के मद्देनजर अरपा तट पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। महाआरती के आयोजन के बाद पुलिस विभाग ने छठ घाट और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
छठ घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सरकंडा-मोपका और गुरु नानक चौक की ओर से आने वाले वाहनों सहित शहर के कई व्यस्त मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के साथ छोटे और दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
व्रतियों को मिलेगी विशेष सुविधा, घाट के करीब तक जा सकेंगे वाहन
यातायात व्यवस्था के बीच पुलिस ने छठ व्रतियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है। सिर पर पूजा की टोकरी (दौरी) लेकर जाने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के वाहनों को विशेष छूट दी गई है। ऐसे वाहनों को छठ घाट के नजदीक तक जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी, ताकि व्रतियों को पूजा सामग्री लेकर अधिक दूरी तक पैदल न चलना पड़े।
श्रद्धालुओं के लिए आठ से अधिक पार्किंग स्थल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ से अधिक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और छठ व्रतियों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का बना संगम
अरपा तट पर आयोजित भव्य महाआरती ने एक बार फिर बिलासपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा दी है। 5100 दीपों की रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने अरपा मैया के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। छठ महापर्व की इस भव्य शुरुआत ने न्यायधानी में भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का अनुपम संदेश दिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

