बिलासपुर। दीपावली पर्व के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सतर्क रही। इसी क्रम में दीपावली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में अनावश्यक रूप से हंगामा कर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय की प्रक्रिया के बाद जेल दाखिल कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात्रि रिवर व्यू क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक रूप से अशांति एवं शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
- धन्नू दांडे, पिता बड़कू दांडे, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती जरहाभाठा।
- सूरज कश्यप, पिता बालमुकुंद कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
- साहिल यादव उर्फ मयंक, पिता शिव यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा।
- अमित यादव, पिता बल्लू यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंगालीपारा, थाना सरकंडा।
सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक हंगामा करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस की अपील: त्योहारों के दौरान सभी नागरिक शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

