शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में खुलेगा नया अवसरों का द्वार, स्थानीय विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
हरदीबाजार//कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक नई पहल करते हुए जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्होंने फीता काटकर संस्थान की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के. खान ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपुरन कुलदीप एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती अनुसुईया राठौर उपस्थित रहीं।
इसके अलावा पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमृता यादव सहित जे.के. ग्रुप के डॉ. रामेंद्र मिश्रा, प्राचार्य ब्रज किशोर, प्राचार्य मनीष निराला, सहायक प्राध्यापक, विभिन्न फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी समारोह में शामिल हुए।
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हरदीबाजार में जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की नवीन शाखा का प्रारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी।

अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक यादव ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने संस्थान के इस नए प्रयास की सराहना करते हुए जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हरदीबाजार में नई शाखा का शुभारंभ निश्चित रूप से क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
