एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने जिले में निकला प्रचार रथ, विधायक अमर अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

file 000000003460820abd03d8c74c1a6fad

File 000000003460820abd03d8c74c1a6fad 1024x576

संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगा जागरूकता रथ

बिलासपुर। एचआईवी/एड्स के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में बुधवार, 4 नवंबर को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने जिला अस्पताल परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करेगा भ्रमण

जागरूकता प्रचार रथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, इससे बचाव के तरीकों, समय पर जांच कराने की आवश्यकता और उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी देगा। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को संक्रमण से संबंधित सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आवश्यक जांच और उपचार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

भ्रांतियां दूर करना और भेदभाव समाप्त करना प्रमुख उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य केवल एचआईवी/एड्स के प्रति जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर करना है। साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त कर उनके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और संक्रमण की रोकथाम के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनजागरूकता ही बचाव की पहली कड़ी

एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार संक्रमण की रोकथाम एवं बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रचार रथ के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने की पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर स्वस्थ, सुरक्षित और संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *