दो दशक की शैक्षणिक यात्रा शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को समर्पित
बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले जेके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बिलासपुर ने गौरवशाली 20 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। दो दशक की इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस विशेष अवसर पर संस्थान के संचालक के. खान ने दीपावली के पावन पर्व पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं संस्थान से जुड़े सभी शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संचालक के. खान ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि ज्ञान, सकारात्मकता, नई ऊर्जा और खुशियों का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन से अज्ञानता, निराशा और नकारात्मकता के अंधकार को दूर कर ज्ञान एवं सद्भाव के प्रकाश की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
के. खान ने संस्थान की 20 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जेके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का यह सफर शिक्षा, अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ आगे बढ़ा है। इन दो दशकों में संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने और निरंतर प्रगति की दिशा में प्रयास किए हैं।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और संस्थान से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और समर्पण से ही यह गौरवशाली सफर संभव हो पाया है।
संचालक के. खान ने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां ऐसी हों, जिनसे किसी को असुविधा या नुकसान न पहुंचे।
20 वर्षों की यह यात्रा केवल संस्थान की उपलब्धियों का पड़ाव नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता, विश्वास और भविष्य में बेहतर शैक्षणिक योगदान देने के संकल्प का भी प्रतीक है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
