श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का शक, युवक की बेरहमी से पिटाई! कोनी पुलिस ने दर्ज किया मामला

whatsapp image 2026 11 04 at 12.01.08 am

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के संदेह को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। मामले में कोनी पुलिस ने तीन युवकों की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने एक परिचित के साथ घर के समीप स्थित श्मशान घाट गया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और तंत्र-मंत्र करने की आशंका में उसके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन युवकों की संलिप्तता आई सामने

पुलिस के अनुसार, इस मामले में उमेश सिंह ठाकुर (32 वर्ष), राजा यादव (26 वर्ष) और नितेश यादव (23 वर्ष), सभी निवासी दैहानपारा छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर की संलिप्तता सामने आई है।

इन धाराओं के तहत अपराध दर्ज

थाना कोनी में अपराध क्रमांक 601/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *