विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद जताया जा रहा था आक्रोश, शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरेली में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के मार्गदर्शन में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई किए गए व्यक्तियों के नाम:
- दीपक कौशिक (27 वर्ष), पिता जीवन लाल कौशिक।
- शुभम कौशिक (27 वर्ष), पिता संतोष कौशिक।
- सत्यम कौशिक (30 वर्ष), पिता संतोष कौशिक।
- उमाशंकर कौशिक (28 वर्ष), पिता भीखम लाल कौशिक।
- आयुष कौशिक (24 वर्ष), पिता रमाकांत कौशिक।
- ओमप्रकाश कौशिक (32 वर्ष), पिता राजकुमार कौशिक।
- ललित कुमार कौशिक (24 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार कौशिक।
सभी आरोपी ग्राम कुरेली के निवासी हैं।
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की अपील
हिर्री पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
