‘वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, 28 फरवरी 2025 – भारतीय रिज़र्व बैंक, छत्तीसगढ़ कार्यालय ने ‘वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी’ विषय पर महिला उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय शिकायत निवारण प्रणाली पर सत्र लिए गए।

कार्यक्रम में एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक सहित कई बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला उद्योग केंद्र ने नई उद्योग नीति और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों पर जानकारी दी।

बिलासपुर की सफल महिला उद्यमियों सहित 126 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। अंत में बैंक अधिकारियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *