
बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर अर्पिता ऑफिसर्स क्लब द्वारा गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कलेक्टर पत्नी श्रीमती निकिता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा श्रीमती शशि अमर अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और महिला एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के पश्चात क्लब की सदस्याओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक गरबा एवं डांडिया प्रस्तुतियों में भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गरबा और डांडिया की धुन पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ उल्लास, उमंग और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
गणमान्य अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में श्रीमती सहाना जी एवं सोनिया प्रकाश सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सचिव रजनी खांडेकर, कोषाध्यक्ष अलका तिवारी सहित श्वेता साव, श्रीता तिवारी, अलका अग्रवाल, नीलिमा रात्रे, रेखा गर्ग एवं भारती दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही। क्लब की अन्य सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ समापन
गरबा एवं डांडिया महोत्सव के दौरान सभी सदस्याओं ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया। इसके पश्चात सामूहिक रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
अर्पिता ऑफिसर्स क्लब का यह आयोजन नवरात्रि के उत्सवी माहौल में धार्मिक आस्था, भारतीय परंपराओं और महिला एकता को प्रदर्शित करने वाला यादगार आयोजन बना। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्याओं ने हर्षोल्लास के साथ इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
