प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बैगा रिजॉर्ट से केंवची मार्ग सहित विभिन्न बैरियर और वन विश्राम गृहों का किया निरीक्षण
मुंगेली, 05 अक्टूबर 2026। वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ वन अधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं पदेन चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री ओ.पी. यादव ने बैगा रिजॉर्ट, शिवतराई से केंवची मार्ग सहित क्षेत्र के विभिन्न वन विश्राम गृहों और बैरियर का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, उप संचालक श्री दिनेश कुमार पटेल, सहायक संचालक (बफर), सहायक संचालक (कोर), समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं क्षेत्रीय वन अमला उपस्थित रहा।
वन्यजीव सुरक्षा और मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री ओ.पी. यादव ने वन क्षेत्रों में वन्यप्राणियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के साथ नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वन क्षेत्रों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मैदानी स्तर पर सतर्कता के साथ कार्य करने और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
वन मार्ग और रपटा-पुलिया के कार्यों का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, वन मार्गों तथा रपटा-पुलिया के निर्माण एवं रखरखाव कार्यों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने वन क्षेत्रों में आवागमन और मैदानी निगरानी को सुचारू बनाए रखने के लिए वन मार्गों एवं आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा मैदानी अमले को आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के साथ बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
