गांधी जयंती पर लोक उदय फाउंडेशन का ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’

img 20261003 wa0056

400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, अरपा नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोक उदय फाउंडेशन द्वारा ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। अरपा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में फाउंडेशन के 400 से अधिक Helping Hands ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अभियान के दौरान अरपा नदी तट स्थित रिवर व्यू पॉइंट (हैप्पी स्ट्रीट) सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम का नेतृत्व लोक उदय फाउंडेशन के निदेशक विशाल आनंद झा ने किया। अभियान को नगर निगम, जीवन संस्कार सेवा समिति, त्रिवेणु–द हेल्पिंग हैंकीज़ एवं ITSA Hospital का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, समाजसेवी एवं परोपकारी प्रवीण झा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं महापौर पूजा विधानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रवीण झा बोले—सफाई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, निरंतर जिम्मेदारी

समाजसेवी एवं परोपकारी प्रवीण झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अपनी आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। जिस तरह लोग अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी भावना के साथ शहर और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी सार्थक होगी, जब हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकता है, तो उसे डांटने के बजाय प्रेम और सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि जब कोई सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंके तो प्यार से कहें—“लाइए, आपका कूड़ा हम कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी पहल लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

स्वच्छ और जागरूक बिलासपुर के निर्माण का संकल्प

लोक उदय फाउंडेशन ने गांधीजी के स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक बिलासपुर के निर्माण का संकल्प दोहराया। संस्था ने नागरिकों से अपील की कि अरपा नदी और शहर के सार्वजनिक स्थानों को अपना समझते हुए वहां कूड़ा-कचरा न फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर बिलासपुर का निर्माण संभव है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *