अंतिम चरण के जिला पंचायत चुनाव परिणाम घोषित

अंतिम चरण के जिला पंचायत चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 25 फरवरी 2025: जिला पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला पंचायत के सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने मतदान के सारणीकरण के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की और नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

कोटा विकासखंड:
23 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोटा विकासखंड के परिणाम इस प्रकार हैं—

  • क्षेत्र क्रमांक 15: निरंजन सिंह पैकरा (ग्राम पंचायत नगोई, तहसील कोटा)
  • क्षेत्र क्रमांक 16: रजनी पिन्टू मरकाम (ग्राम पंचायत खुरदुर)
  • क्षेत्र क्रमांक 17: जय कुमारी प्रभु जगत (ग्राम पंचायत चंगोरी)

तखतपुर विकासखंड:
तखतपुर में भी 23 फरवरी को मतदान हुआ, जिसके परिणाम घोषित किए गए—

  • क्षेत्र क्रमांक 06: ललिता संतोष कश्यप (ग्राम लिम्ही)
  • क्षेत्र क्रमांक 07: शिवेन्द्र प्रताप कौशिक (ग्राम नगोई, तहसील तखतपुर)
  • क्षेत्र क्रमांक 08: भारती नीरज माली (मिलन चौक, विष्णु नगर, कुदुदण्ड, बिलासपुर)
  • क्षेत्र क्रमांक 09: अंबिका विनोद साहू (ग्राम मोछ, तहसील तखतपुर)

चुनाव परिणाम घोषित होने के अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, दीपक सिंह, आशीष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *