रायगढ़, 24 सितंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के अवसर पर के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में सेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया, वहीं गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत उपरांत एनएसएस प्रभारी डॉ. नीति देवांगन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, उद्देश्यों और समाज सेवा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. उमा नेगी ने अपने संबोधन में एनएसएस के महत्व और अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज सेवा युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह ने समाज सेवा को व्यक्तित्व विकास से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। वहीं प्रो. ई. लकड़ा ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर. के. राठौर ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक ने छोड़ी गहरी छाप

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान ‘प्रीति एंड ग्रुप’ ने एड्स जागरूकता विषय पर सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों ने खूब सराहा। वहीं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंजली चौहान ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
कार्यक्रम में प्रो. जुबेल केरकेट्टा, प्रो. अनुपमा टोप्पो, प्रो. अंकित, प्रो. चंद्रकांत वर्मा, प्रो. सविता चौधरी, प्रो. मिलाप पटेल, प्रो. रुक्मणी पटेल, प्रो. अजय महतो सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
