नवागांव दयाली में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त

img 20260922 065803

मुंगेली, 21 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नवागांव दयाली, चौकी डिंडौरी में छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान फूलसिंह धुर्वे के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 40 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती उम्मी रूमा सहित आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *