योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
मुंगेली, 21 सितंबर 2026। योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 21 सितंबर को महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के आपसी समन्वय तथा इनके माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर और आयुष चिकित्सा पद्धतियों को अपनाकर नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और सक्रिय हो सकते हैं।
नियमित योग गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर
चर्चा के दौरान नियमित योग शिविर आयोजित करने, विद्यालयों एवं शासकीय संस्थानों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने को लेकर विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय स्तर पर योग प्रशिक्षकों की सहभागिता बढ़ाने तथा योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर श्री संजय अग्रवाल ने योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक सहभागिता और निरंतर जनजागरूकता आवश्यक है। नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने से व्यक्ति अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकता है।
आयुष विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. यामिनी शर्मा के निर्देशन में किया गया। आयोजन में डॉ. प्रशांत सिंह ठाकुर, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास, डॉ. पुर्नेश साहू एवं डॉ. गायत्री ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित गणमान्यजन उपस्थित रहे।ए


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

