शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, अटल परिसर का लोकार्पण

शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, अटल परिसर का लोकार्पण

बिलासपुर, 23 फरवरी 2025 – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री साव ने नगर पंचायत में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया और भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है, जिसमें शिवरीनारायण का विशेष स्थान है।

शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, श्री चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *