भारत स्काउट गाइड द्वारा “हमारी कहानी” थीम पर विश्व चिंतन दिवस मनाया गया

भारत स्काउट गाइड द्वारा “हमारी कहानी” थीम पर विश्व चिंतन दिवस मनाया गया

बिलासपुर, 22 फरवरी 2025 – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विश्व स्काउट संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल की जयंती के अवसर पर विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस वर्ष का आयोजन “हमारी कहानी” थीम पर पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ. माध्य. वि., बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में किया गया।

कार्यक्रम में चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहे, जबकि अध्यक्षता श्री मनीष गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार यादव, डॉ. नवनीत कौशिक, श्री राजेश पाण्डेय और प्राचार्य श्रीमती कल्पना दुबे उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरला दुबे ने किया और आभार श्री संतोष कुमार त्रिपाठी (STC स्काउट) ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य व जिला पदाधिकारी, संगठन आयुक्त, स्काउटर-गाइडर एवं स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *