दीपका/कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के हरदीबाजार के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एसईसीएल दीपका कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन के चलते कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ। ग्रामीण मुआवजा विसंगति दूर करने, रोजगार उपलब्ध कराने, पुनर्वास और बसाहट की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुरक्षा बलों की तैनाती, धक्का-मुक्की के बाद तनाव
आंदोलन को देखते हुए दीपका, हरदीबाजार और बांकी मोंगरा पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और सीआईएसएफ जवानों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के अनुसार, इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को चोट लगी और उसके हाथ में सूजन आ गई। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर आक्रोश बढ़ गया। हालांकि, मामले की पूरी स्थिति और चोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।
एसईसीएल प्रबंधन के साथ दो दौर की वार्ता बेनतीजा
आंदोलन के बीच ग्रामीणों और एसईसीएल दीपका प्रबंधन के अधिकारियों के बीच दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। बैठक के दौरान ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच तीखी बहस की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने शांत कराया।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक दीपका में आयोजित करना भी शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर दीपका में ही बैठक कर समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाए। वहीं, एसईसीएल प्रबंधन की ओर से बिलासपुर स्थित मुख्यालय में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिए जाने की बात कही गई है।
SDM की मौजूदगी में तीसरे दौर की वार्ता जारी
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आंदोलन के दौरान एसईसीएल दीपका कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी जारी रही। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे की मौजूदगी में एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM), विधायक प्रेमचंद पटेल और ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुरू हुई।
वार्ता में ग्रामीणों की मांगों के साथ दीपका में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित कर समस्याओं का क्रमवार निराकरण करने के मुद्दे पर चर्चा की गई।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए मौके पर पंडाल लगाया गया है और ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।
फिलहाल एसईसीएल प्रबंधन और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच जारी वार्ता पर सभी की नजर बनी हुई है। वार्ता में सहमति बनती है या आंदोलन आगे भी जारी रहता है, यह आगामी चर्चा के परिणाम पर निर्भर करेगा।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
