बिलासपुर। बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन के लिए उपलब्ध कराते थे।
12 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित एक बैंक खाते में करीब 12 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में सामने आया कि “सावरिया इंटरप्राइजेस” के नाम से संचालित खाते में कुछ ही दिनों के भीतर बड़ी राशि का हस्तांतरण हुआ था।
जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज और अन्य बैंकिंग अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही बैंकिंग ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने पर दो लोगों की भूमिका सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- अमृत लाल जाट
- राहुल जाट (35 वर्ष), पिता अम्बाराम जी जाट, निवासी ग्राम घोसला, तहसील महिदपुर, थाना राघवी, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश)
ऐसे काम करता था म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क
पुलिस जांच के अनुसार, साइबर अपराधी आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और उसे आगे अन्य खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। ऐसे खातों को “म्यूल बैंक अकाउंट” कहा जाता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा बैंक खाते, उनसे जुड़े मोबाइल नंबर और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के बदले कमीशन लेने की बात सामने आई है। मामले में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और बैंक खातों की भूमिका की भी जांच जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा नोडल अधिकारी गगन कुमार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और रेंज साइबर थाना की टीम की अहम भूमिका रही।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
