बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में दागे चार-चार गोल
बिलासपुर, 17 सितंबर 2026। चीन के मोकी शहर में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आवासीय हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं गीता यादव और मधु सिदार ने भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए चार-चार गोल दागे। उनके शानदार प्रदर्शन से बिलासपुर आवासीय हॉकी अकादमी के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी गौरव हासिल हुआ है।
दक्षिण कोरिया और मलेशिया के खिलाफ दिखाया दम
टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मुकाबलों के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले में मधु सिदार ने एक गोल कर भारतीय टीम की जीत में योगदान दिया।
इसके बाद मलेशिया के खिलाफ भारत ने 11-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गीता यादव ने दो गोल दागकर टीम के आक्रमण को मजबूती दी।
पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत में भी चमकीं दोनों खिलाड़ी
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भी छत्तीसगढ़ की दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में गीता यादव और मधु सिदार ने दो-दो गोल दागे।
पूरे प्रतियोगिता के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार गोल कर भारतीय टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने दी बधाई
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि गीता यादव और मधु सिदार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विभाग की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
इस अवसर पर बिलासपुर आवासीय हॉकी अकादमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो, खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर श्री कुलदीप बरार तथा बिलासपुर के खेल अधिकारी श्री सुशील भी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

