बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर आस्था स्पेशल ट्रेन को किया रवाना
बिलासपुर, 10 सितंबर 2026। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष आयोजन किया गया। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ दर्शनार्थियों का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है। इस योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले गए थे, उसी तरह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता को श्री रामलला के दर्शन कराने का कार्य कर रहे हैं।
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता और भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ रहेगा।
श्रद्धालुओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
अयोध्या रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताया। बिलासपुर के सरकंडा निवासी आराधना मिश्रा और ज्योत्सना मिश्रा तथा तखतपुर विकासखंड के ग्राम सागर निवासी लक्ष्मी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक धार्मिक यात्रा किसी सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से अनेक लोगों, विशेषकर महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
आस्था स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर रवाना हुए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

