दयालबंद मधुबन मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, विधायक अमर अग्रवाल ने रखी आधारशिला

दयालबंद मधुबन मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, विधायक अमर अग्रवाल ने रखी आधारशिला

जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

बिलासपुर। दयालबंद स्थित मधुबन मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने विधिवत शिलान्यास कर विकास कार्य की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम के अवसर पर बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद सोनी, जोन क्रमांक-5 के अध्यक्ष रंगा नादम, MIC सदस्य बंधु मौर्य, पूर्व महापौर किशोर राय, नवनियुक्त एल्डरमैन योगेश बोले, एल्डरमैन शेखर पाल सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, पार्षद आशीष गुप्ता, मध्य मंडल महामंत्री श्रीकांत सहारे, महेश चन्द्रिकपुरे, पंकज तिवारी, वैभव दुबे, रवि मेहुड, राकेश सिंह ठाकुर, उमेश पांडे, बिंदा कश्यप, राजू कश्यप, मोहन राजपूत और रमेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

मधुबन मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य से यहां आने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

— योगेश बोले
एल्डरमैन (पार्षद)
नगर पालिक निगम बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *