वार्ड पार्षद से खबर छत्तीसगढ़ की टीम ने की बातचीत, क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग
बिलासपुर, 31 अगस्त 2026।
खपरगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद वर्तमान स्थिति और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खबर छत्तीसगढ़ की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद से बातचीत की।
टीम ने वार्ड पार्षद से क्षेत्र के वर्तमान माहौल, पुलिस की मौजूदगी तथा घटना के बाद अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। पार्षद के अनुसार, पुलिस द्वारा अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पार्षद ने बताया कि पुलिस द्वारा राम सिंह और सोहेल खान की भी तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
लगातार हो रही पुलिस पेट्रोलिंग
घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए खपरगंज और जूनी लाइन क्षेत्र में पुलिस की लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।
वार्ड पार्षद ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रखी जाए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि शहर का माहौल पूर्व की तरह सामान्य और शांतिपूर्ण बना रहे।
प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पेट्रोलिंग के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
खबर छत्तीसगढ़ की टीम की ग्राउंड रिपोर्ट।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

