उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा—शतरंज सिखाता है धैर्य, एकाग्रता और सही निर्णय लेना
बिलासपुर/जशपुर, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहली बार अखिल भारतीय स्तर की फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का शुभारंभ किया।
यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जशपुर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त आयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हिस्सा ले रहे हैं।
शतरंज जीवन जीने की कला सिखाता है : अरुण साव
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति से जुड़ी ऐसी विधा है, जो जीवन में धैर्य, एकाग्रता और सोच-समझकर निर्णय लेने की सीख देती है।
उन्होंने कहा कि शतरंज में कोई भी कदम उठाने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोचना पड़ता है। इसी तरह जीवन में भी कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, एकाग्र रहना और सोच-समझकर आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शतरंज हमें हर चुनौती का सामना करने और विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना सिखाता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शतरंज के 64 खाने और 32 मोहरों में जीवन की अनेक सीख छिपी हुई हैं। यह खेल बच्चों और युवाओं में रणनीतिक सोच, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी रहे मौजूद
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।
चार दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता
‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ के आयोजन से जशपुर में शतरंज के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल रहा है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, जशपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने से जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को भी बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

